किसान बागवान

किसान बागवान मेरा बर्ताव आपके बर्ताव का ही जवाब है अगर मेरा बर्ताव बुरा लगे तो एक बार अपने बर्ताव पर भी ग़ौर कर लेना! जय जवान, जय किसान, जय हिंदुस्तान!
(1)

24/08/2026

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना तुरंत चेक करें बिल, बकाया होने पर अपने आप कट सकती है बिजली!

24/08/2026

देश में महंगी होती चीनी पर लगाम लगाने हेतु सरकार ने डीलरों की स्टॉक लिमिट घटाकर 15 दिन कर दी है! मतलब जमाखोरी पर रोक लगाकर आम जनता को सस्ती चीनी मिलेगी!

24/08/2026

किसान की बलि सिस्टम शर्मसार! 6 लाख चुकाने के बाद भी महज 30 40 हजार के बकाया के लिए किसान को खुदकुशी पर मजबूर कर दिया गया! अरबों का घोटाला करने वाले रसूखदारों के आगे झुकने वाला सिस्टम एक अन्नदाता के लिए जल्लाद बन जाता है! यह रिकवरी नहीं प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों की गुंडागर्दी से हुई संस्थागत हत्या है! इन लुटेरों पर RBI की सख्त नकेल कब कसेगी?

24/08/2026

एक बीज से उगा सूरजमुखी का पौधा और उस पर 200 से अधिक फूल! हिमाचल के रोहड़ू से सामने आई यह अनोखी तस्वीर बागवानी में नई संभावनाओं की ओर इशारा करती है! यदि इस पौधे के गुण वैज्ञानिक परीक्षणों में साबित होते हैं तो सूरजमुखी फूल उत्पादन और किसानों की अतिरिक्त आय का एक नया माध्यम बन सकता है!

24/08/2026

राष्ट्रगीत हो या राष्ट्रगान हर सच्चे भारतीय को दोनों से प्यार है और कोई दिक्कत नहीं है! लेकिन भाजपा और कांग्रेस का काम बस इतना रह गया है कि बिना मतलब के मुद्दों को मुद्दा बनाकर आपस में लड़ते रहें! महंगाई पर कोई नहीं बोलेगा! बेरोजगारी पर सब चुप रहेंगे! जनता की असल तकलीफों को छोड़कर सिर्फ भावनाओं की राजनीति करना बंद करो! नेताओं थोड़ी तो शर्म करो और असली मुद्दों पर बात करो!

24/08/2026

अमरावती अस्पताल हादसा वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की मौत जिला महिला अस्पताल अमरावती महाराष्ट्र! नवजात वार्ड के वेंटिलेटर में तड़के 3:30 बजे धमाका! भीषण आग और धुआं फैलने से 3 नवजात बच्चों की मौत 6 गंभीर! स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाकर 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला! सरकार ने जांच के आदेश दिए मृतकों के परिवारों को ₹5-5 लाख मुआवजा!

24/08/2026

प्याजचीनी महंगी अब जागी सरकार! आसमान छूती कीमतों के बाद अब सरकार अपना बफर स्टॉक बाजार में उतार रही है! दिल्ली चेन्नई जैसे शहरों में प्याज ₹65 किलो तक पहुंचने के बाद आज से नासिक से कांदा एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं! व्यापारियों की जमाखोरी और चुनावी सीजन में जनता का गुस्सा शांत करने के लिए मंत्रालय अब पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रहा है!

24/08/2026

दिल्ली में UGC आंदोलन के दौरान सवर्ण भाइयों पर हुई पुलिसिया बर्बरता की हम कड़ी निंदा करते हैं! आज कुछ वीडियो में सवर्ण भाई अब जाट सिख और बिश्नोई समाज से साथ आने की अपील कर रहे हैं! भाइयों याद कीजिए जब किसान आंदोलन था तब हमारे ही कुछ लोगों ने कितनी कड़वाहट और अभद्रता फैलाई थी! आज जब खुद पर बात आई तो भाईचारा याद आया! इसीलिए कहता हूँ सरकारें आती जाती रहेंगी भाईचारा कभी मत तोड़ो!

24/08/2026

24 अगस्त 2026 बीन आज भी स्टेबल ₹30 से ₹55 थोक भाव ढली सब्जी मंडी शिमला!

24/08/2026

सब्जी मंडी सोलन कठार में हल्के और मीडियम साइज जैसे गोली या मीडियम माल के लहसुन का शुरुआती न्यूनतम रेट अब ₹60-₹70 से बढ़कर सीधा ₹100 प्रति किलो के पार पहुंच गया है!

Address

Theog
171213

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when किसान बागवान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category