26/08/2026
753
Size : 60"x 36"
Acrylic on canvas
यह पेंटिंग 'गोवर्धन लीला' पर आधारित है, लेकिन आज बात इसके कॉन्सेप्ट की नहीं, बल्कि इससे जुड़े एक बेहद खास और दिलचस्प पहलू की है।
यह पेंटिंग एक आर्ट गैलरी के मालिक ने विशेष रूप से अपने पर्सनल बेडरूम की दीवार पर लगाने के लिए बनवाई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनकी गैलरी इतनी विशाल है कि वहां 25,000 से भी ज़्यादा पेंटिंग्स प्रदर्शित हैं। यानी उनके पास अपने बेडरूम के लिए 25,000 से अधिक विकल्प मौजूद थे।
हज़ारों शानदार कलाकृतियों के विकल्प होने के बावजूद, उन्होंने अपने सबसे निजी स्पेस के लिए मेरी इस पेंटिंग को चुना। 25,000 पेंटिंग्स में से मेरी कला उनकी पर्सनल वॉल पर सजना—एक कलाकार के तौर पर यह मेरे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है।
Sharad panchaal drawing
Sharad Parul Panchal