भवन निर्माण में उपयोग कि जाने वाली सामग्री का विवरण .... construction Rate....1600 per sq ft
1. पूरा मकान बीम पिलर पर बनेगा बीम और कलम में 12एमएम की 6 सरिया का प्रयोग किया जाएगा.कालम की size 9*12इंच के होगा
2. मकान में ईटए ग्रेड (अव्वल) का प्रयोग किया जाएगा पूरे मकान की चुनाई 5 इंच की होगी तथा मकान के सिर्फ पीछे और आगे की दीवार 9 इंच की होगी.
3. सीमेंट एसीसी ,बिरला,अल्ट्रा टेक का प्रयोग किया जाएग
ा.
4. मकान में चौखट की लकड़ी मलेशिया साखू का लगाई जाएगी.
5. मकान में खिड़की के पल्ले ( सागवन) का लगाया जाएगा बाकी सभी दरवाजे के पल्ले प्लाई बोर्ड वाटरप्रूफ लगाया जाएगा
6. मकान में मेन दरवाजा पर जाली के पल्ले ( सागवान) का लगाया जाएगा.
7. सभी खिड़की के पल्ले में शीशा तथा बाहर के खिड़की में जाली तथा शीशा लगाया जाएगा.
8. मकान में लेंटर बीम 5इंच का लगाया जायेगा.
9. मकान का छत आरसीसी 5 इंच मोटा ढाला जाएगा तथा सरिया 10mm तथा 8mm का प्रयोग किया जाएगा.
10. मकान में समरसेबल कराया जाएगा समरसेबल का मोटर क्रम्पटन अथवा उषा का लगाया जाएगा बोरिंग 200 फीट तक पाईप सुप्रीम या तिरुपति का लगाया जाएगा.
11. पूरे मकान की पीओपी कराया जाएगा सकरनी या इंडस का होगा.
12. मकान में चैनल जीना बनाया जाएगा और रेलिंग स्टील की होगी
13. मकान के पोर्च और जीने थप्पे का मार्बल के साथ होगा और बाकी एरिया 2 * 2 का टाइल्स या मार्बल लगाया जाएगा रेट 50से ₹55 प्रति वर्ग फीट होगा.
14. पूरे मकान में एशियन अथवा नेरोलैक तथा वर्जर पेंट का प्रयोग किया जाएगा मकान के बाहरी हिस्से में एपेक्स अल्टिमा तथा पूरे मकान में बिरला पुट्टी का बेस बनाकर पेंट किया जाएगा.
15. बिजली का तार आरआर तथा स्विच एंकर राइडर लगाया जाएगा एसी तथा इनवर्टर का कनेक्शन का पॉइंट दिया जाएगा.
16. दोनों बाथरूम में सात से आठ फीट तक का टाइल्स लगाया जाएगा रेट 40 से ₹45प्रति वर्ग फीट होगा.
17. मिक्चर टोटी ₹3000 तक लगाया जाएगा तथा टोटी 400 से 600 के बीच लगाया जाएगा.
18. 1000 लीटर की टंकी लगाई जाएगी.
19. प्लंबररिंग मटेरियल फिनोलेक्स प्रिंस तथा एक्स्ट्राल ,जिंदलका प्रयोग किया जाएगा.
20. बाथरूम का सीन तथा वाशबेसिन सोनेक्स या शेरा का लगाया जाएगा.
21. Dinning roomमें जिप्सम फॉर सीलिंग कराया जाएगा और पूरे मकान मे एलईडी लाइट लगाई जाएगी.
22. पूरे मकान में मोरंग का प्रयोग किया जाएगा.
23. छत का ढलाई टाई बीम में डॉक्टर फिक्सिट का प्रयोग किया जाएगा तथा मिट्टी में दीमक के लिक्विड का प्रयोग किया जाएगा.
24. चुनाई में मसाला 1:4 का प्रयोग किया जाएगा ढलाई तथा बीम कॉलम में m20 का प्रयोग किया जाएगा.
25. छत की ऊंचाई 11 फीट की होगी.
26. टाइल्स और पेंट से टोटी पसंद करा कर लगाया जाएगा.
27. मकान के अंदर एक मंदिर पलाई का बनाया जाएगा.
28. मकान की नींव की उंचाई 5 फ़ीट होगी.
29 छत के ऊपर पैराफिट दीवाल की ऊंचाई 3 फिट होगा.
30. बाहर गेट की ऊंचाई 8फीट होंगी
31. मकान में एक मॉड्लार किचन बनाया जाएगा ।
नोट. बिजली का कार्य मालिक प्लॉट मालिक का होगा।