08/04/2026
गरली पंचायत से धर्मवीर ठाकुर ने फिर ठोकी प्रधान पद की दावेदारी
गरली पंचायत से धर्मवीर ठाकुर उर्फ झुनकी ने एक बार फिर प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। धर्मवीर ठाकुर पहले भी पंचायत के प्रधान रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी पहचान एक स्पष्ट, स्वच्छ और ईमानदार छवि वाले व्यक्ति के रूप में की जाती है, जिसके चलते ग्रामीणों में उनका अच्छा खासा समर्थन देखने को मिलता है।
इस बार चुनावी रोस्टर में गरली पंचायत का प्रधान पद अनारक्षित होने के कारण धर्मवीर ठाकुर ने दोबारा चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे पहले की तरह ही निष्ठा और समर्पण के साथ पंचायत की सेवा करेंगे। क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं में सुधार और जनहित उनके मुख्य मुद्दे रहेंगे।