Grin Gardening

Grin Gardening Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Grin Gardening, Gardener, KOLKATA.

मिट्टी से जुड़ी ज़िंदगी 🌿
♻️ आसान • प्राकृतिक • रोज़मर्रा की गार्डनिंग
🌿 Home & Terrace Gardening
🪴 Easy Plant Care | DIY Garden Decor
♻️ Kitchen Waste से गार्डन हैक्स
Organic vegetable fruits Garden | Indoor & Outdoor Plants

🌿 क्या इस सावन भगवान शिव को बाज़ार के फूल चढ़ाएँगे... या अपने हाथों से उगाए हुए? 🙏💚सोचिए... सुबह की पहली किरण, आपके टेरे...
26/07/2026

🌿 क्या इस सावन भगवान शिव को बाज़ार के फूल चढ़ाएँगे... या अपने हाथों से उगाए हुए? 🙏💚
सोचिए... सुबह की पहली किरण, आपके टेरेस या बालकनी में खिले ताज़े फूल, और वही फूल सीधे भोलेनाथ के चरणों में अर्पित हों... इस एहसास की बात ही अलग है। 🌸🕉️
👉 "लोग कहते हैं ये फूल मत चढ़ाओ... सच क्या है?"
अगर अभी तक आपने ये पौधे नहीं लगाए हैं, तो सावन इनके लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।
🌼 धतूरा
🌼 आक (मदार)
🌼 सफेद व नीली अपराजिता
🌼 मोगरा
🌼 बेला
🌼 चमेली
🌼 जूही
🌼 हरसिंगार (पारिजात)
🌼 सफेद कनेर
🌼 रजनीगंधा
🌼 गंधराज
🌼 चंपा
🌼 मधुकामिनी (कामिनी)
🌼 नागचम्पा
🌼 गुलाब
🪴 इनकी अच्छी ग्रोथ के लिए याद रखें:
✔️ पानी कभी भी गमले में रुका न रहे।
✔️ मिट्टी हल्की और अच्छी जलनिकासी वाली रखें।
✔️ हर 15–20 दिन में गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट दें।
✔️ सूखे फूल और टहनियाँ हटाते रहें ताकि नई शाखाएँ और ज्यादा फूल आएँ।
✔️ बेल वाले पौधों को सहारा देना न भूलें।
🌿 इस सावन सिर्फ पूजा ही नहीं, अपने घर को भी खुशबू और हरियाली से भर दीजिए। अपने हाथों से उगाए फूल अर्पित करने का आनंद सच में अलग होता है। 🌸🙏
📌 ध्यान दें: अलग-अलग क्षेत्रों, परिवारों में पूजा की परंपराएँ और स्थानीय मान्यताएँ भिन्न हो सकती हैं। अपने क्षेत्र की परंपरा के अनुसार ही फूल अर्पित करें।
🕉️ हर हर महादेव!

25/07/2026

Aglaonema plant with shiny healthy leaves

21/07/2026

Rain Lily Care Tips | बारिश में ढेर सारे फूल पाने का आसान तरीका 🌸

बार-बार Cuttings लगाते हैं... लेकिन हर बार खराब हो जाती हैं? 😔अक्सर गलती हमारी मेहनत में नहीं, छोटी-छोटी बातों में होती ...
19/07/2026

बार-बार Cuttings लगाते हैं... लेकिन हर बार खराब हो जाती हैं? 😔

अक्सर गलती हमारी मेहनत में नहीं, छोटी-छोटी बातों में होती है।
🌿 सही मौसम चुनें (मानसून ज़्यादातर पौधों के लिए अच्छा रहता है)।
✂️ बहुत नई या बहुत पुरानी टहनी नहीं, Semi-hardwood कटिंग लें और 45° एंगल पर साफ ब्लेड से काटें।
🪴 मिट्टी हल्की और अच्छी ड्रेनेज वाली रखें। रेत मिलाने से जड़ें जल्दी बनती हैं।
💦 मिट्टी सिर्फ हल्की नम रहे। ज़्यादा पानी और लगातार बारिश से कटिंग सड़ सकती है।
☀️ तेज दोपहर की धूप से बचाएं, लेकिन पूरी तरह अंधेरे में भी न रखें। Bright indirect light सबसे बेहतर रहती है।
🍃 ऊपर सिर्फ 2–3 पत्तियां रखें। ज़्यादा पत्तियां कटिंग को जल्दी सुखा देती हैं।
🦠 बारिश में फंगस से बचाएं। चाहें तो एलोवेरा जेल, दालचीनी पाउडर या रूटिंग हार्मोन लगाकर लगाएं।
⏳ और सबसे ज़रूरी... धैर्य रखें। कुछ कटिंग 15–20 दिन में, तो कुछ 1–2 महीने में जड़ बनाती हैं। बार-बार निकालकर देखने से नुकसान हो सकता है।
💬 बताइए, आपकी कौन-सी कटिंग बार-बार खराब हो जाती है? नीचे कमेंट में ज़रूर लिखें। 🌱

18/07/2026

Shaping of Portulaca topiary | जुगाड़ से बनाया फूलों वाला अम्ब्रेला topiary

☕ क्या आप भी सुबह की बची हुई चाय की पत्ती सीधे गमले में डाल देते हैं?यह तो, पहले मुझे भी लगता था कि चाय की पत्ती हर पौधे...
18/07/2026

☕ क्या आप भी सुबह की बची हुई चाय की पत्ती सीधे गमले में डाल देते हैं?

यह तो, पहले मुझे भी लगता था कि चाय की पत्ती हर पौधे के लिए एक बेहतरीन खाद है। लेकिन बाद में पता चला कि गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर यही चाय की पत्ती पौधों को नुकसान भी पहुँचा सकती है।

🌿 सही तरीका क्या है?

✅ 1. पहले अच्छी तरह धो लें
अगर चाय में दूध और चीनी थी, तो पत्ती को सीधे गमले में न डालें। उसे अच्छी तरह पानी से धोकर सुखा लें।

✅ 2. बहुत ज़्यादा मात्रा में न डालें
बार-बार या ज़्यादा मात्रा में डालने से मिट्टी सख्त हो सकती है और फफूंदी लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

✅ 3. सबसे अच्छा तरीका – कम्पोस्ट बनाकर इस्तेमाल करें
चाय की पत्ती को कम्पोस्ट में मिलाकर उपयोग करें। इससे पोषक तत्व धीरे-धीरे मिट्टी में मिलते हैं और पौधों को बेहतर फायदा मिलता है।

✅ 4. हर पौधे के लिए नहीं होती सही
हर पौधे की ज़रूरत अलग होती है। इसलिए किसी भी घरेलू खाद का इस्तेमाल करने से पहले उस पौधे की आवश्यकता ज़रूर समझें।

🌱 याद रखें:
हर घरेलू चीज़ पौधों के लिए खाद नहीं होती। सही जानकारी के साथ इस्तेमाल किया गया छोटा-सा उपाय ही अच्छे परिणाम देता है।

💬 अब आपकी बारी!
क्या आप अपने पौधों में चाय की पत्ती इस्तेमाल करते हैं? अगर हाँ, तो सीधे, धोकर, या कम्पोस्ट बनाकर? अपना अनुभव कमेंट में ज़रूर शेयर करें। 💚

17/07/2026

जड़ें सड़ने लगी 😌 पौधे की फिर तो कटिंग ही सहारा

15/07/2026

Crossandra का ये सूखा हिस्सा फेंकने से पहले ये देखिए! Aboli ke phool
Aboli flowering plant

  कभी-कभी गमले में उगने वाली हर नई चीज़ "खरपतवार" नहीं होती... ये ही सोच कर रहने दी इस प्लांट को  🌱✨आज मेरे जरबेरा के गम...
15/07/2026


कभी-कभी गमले में उगने वाली हर नई चीज़ "खरपतवार" नहीं होती... ये ही सोच कर रहने दी इस प्लांट को 🌱✨
आज मेरे जरबेरा के गमले में ये नन्हा गेस्टदिखा।
अब सोच रही हूँ... इसे रहने दूँ या निकाल दूँ ? देखने में काफी क्यूट लग रहा है 🤔
इसे क्या कहते है और इसकी उपयोग भी बताएँ। 💚

12/07/2026

🌿 बीच से खाली हो गया पौधा? इसे फेंकिए मत!

Address

Kolkata

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Grin Gardening posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category