12/07/2026
मा0 मुख्यमंत्री जी0 उ0प्र0शासन की शीर्ष प्राथमिकता एवं प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में प्रदेश में 35 करोड पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित कर श्एक पेड माॅ के नामश् पर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन कराये जाने के निर्देश के क्रम मेें जनपद फर्रूखाबाद में वन विभाग द्वारा कुल 2175000 पौधोें तथा अन्य विभागों द्वारा 2399800 पौधो तथा 3743 स्थलों कुल .4574800 पौधों का रोपण किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष दिनांक 12.07.2026 को वन विभाग द्वारा 2100000 तथा अन्य विभागों द्वारा 1993800 कुल 4093800 पौधों का रोपण सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों, एन0जी0ओ0 एवं जन सहभागिता के सहयोग से जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एन0सी0सी0 कैडेट्स एवं जनसामान्य की सहभागिता से ष्जन आन्दोलनष् के रूप में मनाया गया।
उक्त वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्र्तगत निर्धारित दिनांक 12.07.2026 को पौधारोपण कार्यक्रम हेतु सामाजिक वानिकी वन प्रभाग फर्रूखाबाद की फर्रूखाबाद रेंज के अन्र्तगत मोहम्मदाबाद सेक्शन में दरौंन्दी ग्राम समाज क्षेत्रफल 05 हे0 को स्थल के रूप मेंु चयनित किया गया था। इस वृक्षारोपण स्थल में पीपल, बरगद, पाकड, गूलर, अर्जुन, नीम इत्यादि के कुल 8000 पौधों का रोपण किया गया। उक्त वृक्षारोपण महायज्ञ प्रातः 9ः00 बजे से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री असीम अरूण, मा0 राज्य मंत्री (स्वतंन्त्र प्रभार), समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, उ0प्र0सरकार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री के0 विजयेन्द्र पंडियान मण्डलायुक्त कानपुर मण्डल कानपुर, श्री मुकेश राजपूत मा0 सांसद (लोकसभा) फर्रूखाबाद उ0प्र0, श्रीमती मोनिका यादव मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत फर्रूखाबाद, श्री सुशील कुमार शाक्य मा0 विधायक अमृतपुर, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी मा0 विधायक सदर, श्री नागेन्द्र सिंह राठौर मा0 विधायक भोजपुर, श्री प्रान्शू दत्त द्विवेदी मा0 सदस्य विधान परिषद, डा0 अंकुर लाठ्र जिलाधिकारी फर्रूखाबाद, श्रीमती आरती सिंह पुलिस अधीक्षक फर्रूखाबाद, श्री राजीव कुमार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग फर्रूखाबाद, श्री विनोद कुमार गौड मुख्य विकास अधिकारी फर्रूखाबाद व समस्त वन विभाग का स्टाफ एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि, मा0 जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थिति अतिथिगणों द्वारा पौधारोपण एवं उनके पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराया गया। प्रभागीय निदेशक फर्रूखाबाद द्वारा पौधारोपण एवं इससे होने वाले लाभों से अवगत करातेे हुये उपस्थित सभी से इस वर्ष की भाॅति आगामी वर्षो में भी अपनी सहभागिता प्रदान कर पौधारोपण को जन-आंदोलन का रूप देने के साथ रोपित पौधों की देखरेख एवं सुरक्षा कर जनपद के हरित आवरण मे सार्थक बढोत्तरी प्रदान करने का अनुरोध किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन सुश्री निहारिका पटेल जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति फर्रूखाबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कई समाज सेवी संस्थाओं, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं, एन0सी0सी0 कैडेट्स, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ जन सामान्य द्वारा अपनी सहभागिता प्रदान कर पौधारोपण कार्य को सम्पादित कराकर मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0शासन की शीर्ष प्राथमिकता एवं उनके आवाह्न पर श्एक पेड माॅ के नामश् पर ष्जन आन्दोलनष् का रूप देते हुये अधिक से अधिक संख्या में बढ-चढ कर अपनी सहभागिता प्रदान करते हुये पौधों का रोपण कर जनपद के हरित आवरण में अधिकाधिक बढोत्तर प्रदान करने के मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0शासन के इस आवाह्न को शत-प्रतिशत सफल बनाने का पूर्ण प्रयास किया गया जो प्रशंसनीय रहा।