24/08/2026
आज मैं अपने पास की कॉलोनी में किसी काम से गया था, और आदत के मुताबिक लगे आस पास के पेड़ पौधों को देखते चला जा रहा था, तभी यकायक मुझे एक पेड़ दिखा जिसपर ढेर सारे फल लगे हुए थे। सूखे हुए, गुच्छे में लटके हुए थे। मै ठहर गया। रुका और ध्यान से उस पेड़ को देखने लगा। तब मुझे इस पौधे की पहचान हुई। इसके खूबसूरत पत्तों को देखते ही मै अति प्रसन्न हो गया जैसे मुझे कोई खजाना मिल गया हो। पहली बार था जब मैने इसका पेड़ देखा था। इसकी पहचान का कई कारण था मेरे पास। एक तो मैं ढूंढ कर इस पौधे को अपने गार्डन में लाया था। मेरे पास इसके पौधे पहले से भी मौजूद थे। खैर अगर मुझे इसकी पहचान नहीं भी होती तो मैं इसकी पहचान करता क्योंकि मुझे पौधों की पहचान करना, उनके बारे में जानने में बहुत ज्यादा रुचि है।
आप तो जानते ही है कि मुझे पेड़ पौधों का कितना शौक है और मैं बोनसाई तैयार करता रहता हूं। इसी क्रम में मेरे पास बहुत सारे ऐसे पौधे है जिन्हें लोग जंगली पौधों की श्रेणी में रखते है और उन्हीं पौधों को कुछ लोग बेशकीमती बताते हैं। उन्हीं पौधों की श्रृंखला में यह भी पौधा आता है।
दोस्तों इसका नाम पारस पीपल है। आप सोच रहे होंगे कि पीपल के बीज तो अंजीर जैसे बारीक दाना होता है, लेकिन दोस्तों यह उस पीपल जैसा होता ही नहीं है, यह उस पीपल की प्रजाति का भी नहीं है, इसके पत्ते पीपल जैसे होते है बस यह फ़ाइकस की प्रजाति का नहीं है। इसका वैज्ञानिक नाम Thespesia populnea है। दोस्तों यह एक उपयोगी और औषधीय वृक्ष है। आयुर्वेद में इसकी छाल, पत्ते, फूल और बीजों का उपयोग त्वचा रोग, दाद-खाज-खुजली, सूजन, पेट दर्द और घावों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह वृक्ष धार्मिक कार्यों, पर्यावरण को हरा-भरा रखने और छाया के लिए भी लगाया जाता है।
मैने उस पेड़ के नीचे रखे ईंटों के लॉट पर चढ़कर ढेर सारे इसके सीडपॉड को तोड़ लिया और जब इसे तोड़ा तो मुझे ये खूबसूरत बीज दिखे। मैं इसे अपने गार्डन में बो दिया हूं। इसको उग जाने के बाद उसकी भी फोटो और वीडियो इस पेज पर पब्लिश करूंगा। आप इस पेज को फॉलो कर साथ में बने रहे।
दोस्तों आपके यहां इस पौधे को किस नाम से जाना जाता है यह भी बताएं। क्या आपने अपने गार्डन, बाग, बगीचे में इस पौधे को लगाया है? इसकी और कोई विशेष जानकारी यदि आपको मालूम हो तो हमारे साथ जरूर साझा करें। हमारे वीवर्स को आपके द्वारा दी गई जानकारी उनके ज्ञान में वृद्धि करेगी। पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे लाइक एवं शेयर करें जिससे यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। पोस्ट को इतने ध्यान से पढ़ने के लिए आप सभी प्रिय मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद। नमस्कार 🙏